विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । टी आई एडवांस इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसाइटी माइग्रेंट पीथमपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी थीम “समुदायों को नेतृत्व करने दें” रही। दोपहर से शाम तक चले इस कार्यक्रम के आयोजन सेक्टर 2 में स्थित कपारो कंपनी अंतर्गत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था की ओर से किया गया जिसके अयोजक कर्ता कंपनी के एचआर मैनेजर गौरव पाठक जी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों का निःशुल्क स्वाथ्य चेकअप व एचआईवी की जांच , एसटीआई की जांच की गई, साथ ही संस्था द्वारा एक प्रश्नोउत्तरी कार्यक्रम किया जिसमें कंपनी के कर्मचारियों से एचआईवी एड्स, एसटीआई व टीबी पर जागरूकता सत्र लिया गया। तथा विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए व सही उत्तर देने पर कर्मचारियों को उपहार वितरण किया गया। समस्त कार्यक्रमों का आयोजन संस्था की प्रोग्राम मैनेजर राजश्री भोगलेकर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कंपनी का समस्त स्टाफ मिथिलेश पाठक,मूरत सिंह लोधी, डॉ सत्य प्रकाश यादव, कृष्णा गांगले,ज्ञानेश्वर चौहान,दुर्गा गौर,कमला लोधी,पूनम तिवारी,रोशन राठौर,राकेश सतनामी,मोहन लाल मुवेल व दशरथ राठौर आदि कंपनी के कर्मचारी उपस्थित रहे।







