Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलशासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आईबीएम स्किल बिल्ड कार्यशाला का...

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आईबीएम स्किल बिल्ड कार्यशाला का आयोजन : IBM Skill Build Workshop organized at Government Eklavya Women Industrial Training Institute

Government-Eklavya-Women-Industrial-Training-Institute


Betul News : शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में शुक्रवार को कौशल विकास विभाग एवं आईबीएम के मध्य एमओयू के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आईबीएम कंपनी अंतर्गत ऋचा फाउण्डेशन दिल्ली से वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक श्री गजेन्द्र दिलारे, परियोजना प्रबंधक श्री विजेश साहू, परियोजना समन्वयक श्री महेन्द्र पटेल एवं श्री प्रदीप कुमार द्वारा संस्था के सभी प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि प्रदेश में इन कोर्सेस के लिए 29 आईटीआई का चयन किया गया है। जिसमें शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल भी शामिल है।


उन्होंने बताया आईबीएम द्वारा संचालित ऑनलाईन प्लेटफार्म नि:शुल्क है, जो ऋचा फाउंडेशन दिल्ली द्वारा क्रियान्वित है। वर्तमान परिवेश में वांछित कौशल को प्राप्त करने का बहुत ही सुंदर एवं सुगम माध्यम है। कार्यशाला में आईबीएम के श्री गजेन्द्र दिलारे ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आईबीएम कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के तहत ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से रोजगार परक एवं रोजगार प्राप्ति के लिए कई विषयों में कोर्स तैयार किए है। जिन्हें आईटीआई में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कई प्रकार की स्कील सीखकर रोजगार प्राप्ति के अवसर पा सकते है।

आईबीएम के अधिकारी श्री विजेश साहू ने जानकारी दी की साक्षात्कार के समय बाडी लेंग्वेज कैसी होनी चाहिए, प्रभावी कौशल संप्रेषण को कैसे अपने व्यक्तित्व में समाहित किया जाए एवं किस प्रकार आईबीएम पोर्टल के कोर्सेस पूरे करके अपने कौशल को बढ़ाकर रोजगार प्राप्त किया जाए। ऐसे ही अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आईबीएम स्किल बिल्ड ऑनलाईन पोर्टल को और ज्यादा प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए संस्था स्टाफ से व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम प्रबंधक श्री गजेन्द्र दिलारे ने बताया कि शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल में 15 फरवरी 2024 को रोजगार मेला आयोजित कर संस्था के उत्तीर्ण हो चुके प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्नाइडल इलेक्ट्रिक हैदराबाद विस्ट्रान बैंगलोर एवं टाटा मोटर्स सानद अहमदाबाद में अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही संस्था में रोजगार परक कोडिंग डिकोडिग साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस जैसे 30 दिवसीय ऑनलाईन और आफलाईन कोर्स करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की उद्यमिता अधिकारी श्रीमती रितिका ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रशिक्षण अधीक्षक श्रीमती पुष्पा नागले, प्रशिक्षण अधिकारी श्री चिन्तामणी विश्वकर्मा, श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री सचिन सरले, श्री आरएन गंगारे, श्री दिलीप बेले, श्रीमती रजनी देशमुख, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती भारती यादव उपस्थित थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular