Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरशासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन...

शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन संपन्न

शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन संपन्न
शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन संपन्न
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । डाबर इंडिया लिमिटेड, पीथमपुर द्वारा जीवन्ति वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए आज ग्राम पिपलिया में शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। डाबर इंडिया द्वारा स्कूल एवं आंगनवाड़ी में बुनियादी सुविधाओं को पूरा करते हुए उनको ‘आदर्श पाठशाला” एवं “आदर्श आंगनवाड़ी” में परिवर्तित किया जाएगा।
कार्यक्रम में डाबर कंपनी के यूनिट हेड रोबिन गोयल, यूनिट एचआर हेड शकुमार नीरज और सीएसआर नरेश चढ़ार उपस्थित रहे। वही ग्राम पिपलिया से सरपंच जितेंद्र पटेल, शाला शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल विद्यार्थी एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम सरपंच एवं समस्त शाला परिवार ने डाबर इंडिया लिमिटेड के इस अनुकरणीय कार्य के लिए धन्यवाद किया और आश्वत किया के नवीनीकरण पश्चात उसकी देखभाल के लिए तत्पर रहेंगे।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular