रिपोर्ट – अमित अतुलकर
Pithampur News : शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 की ई प्रवेश प्रक्रिया के लिए 11 दिसंबर से 31 जनवरी तक कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय /अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रचार प्रसार एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद खत्री , डॉ.संघमित्रा अवसरे, प्रो.विद्या रोमडे़ द्वारा पीथमपुर क्षेत्र न्यू वैष्णव कैंब्रिज स्कूल पीथमपुर, न्यू जीनियस पब्लिक स्कूल पीथमपुर, अचीवर्स अकादमी पीथमपुर व सेंट जॉन्स हाई सेकेंडरी स्कूल पीथमपुर, सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय पीथमपुर, गोल्डन पब्लिक स्कूल पीथमपुर में जाकर संपर्क किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद खत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय में विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम संबंधी, (ABC एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट)मुख्य विषय , गौण विषय ,वैकल्पिक विषय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम, व्यक्तित्व विकास ,जैविक खेती आधार पाठ्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ.संघमित्रा अवसरे व प्रो.विद्या रोमडे़ ने भी शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति ,स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना ,गांव की बेटी ,प्रतिभा किरण, मुख्यमंत्री मेधावी योजना ,मुख्यमंत्री संबल योजना एन.एस.एस. निशुल्क स्टेशनरी व पुस्तकों की सुविधा आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर न्यू जीनियस हाई सेकेंडरी स्कूल के संचालक श्री ललित पनिहार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।।






