Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलशासकीय महाविद्यालय भीमपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजन।BHIMPUR...

शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजन।BHIMPUR NEWS

शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजन

 

 

भीमपुर/ कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल से प्राप्त निर्देश अनुसार शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजन के अंतर्गत द्वितीय दिवस भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ .बबीता राय के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ.रामचंद्र गुजरे सह संयोजक डॉ. निलेश धुर्वे के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक श्री शंकर सातनकर श्री जी एल प्रजापति डॉ. शोभा बघेल एवं इस विधा को संपन्न कराने में डॉ. विजय डढोरे श्री दशरू यदुवंशी डॉ. रजनी मर्सकोले श्री मनोज अहिरवार का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर बीए ,बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular