Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलशिवमहापुराण का शुभारंभ 9 दिन होंगा कथा का रसपान

शिवमहापुराण का शुभारंभ 9 दिन होंगा कथा का रसपान

रिपोर्टर कृष्णराव वागद्रे

आमला । आज बुधवार से ग्राम जम्बडी खुर्द में शिवमहापुराण का शुभारंभ हुआ । आज दोपहर को कलश यात्रा के साथ ग्राम के सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना हुई। इसमें गांव की महिलाए और कन्याओं ने अपने सिर पर  रख कर गांव का  भ्रमण किया। 

ग्राम पटेल दसरथ चौहान ने बताया की आज से पूरा गांव भक्ति मय हो गया है। वरुण देव रूपी कलश का जगह जगह पर पूजन किया गया। 

मुख्य यजमान के लिए श्री विष्णुजी साहू गंगू राव जी कोसे ने श्री गणेशजी के पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज नर्मदापुरम वाले के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा का वाचन होंगा। 

इस कार्यक्रम में श्री भीमराव गीते कृष्णराव वागद्रे सतवान निगम नारायण धोते  सरजेराव साकरे सनतराव ढोते आजबराव धोते ओमप्रकाश वागद्रे और सभी गणमान्य लोगों का सहयोग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular