जिला अध्यक्ष सचिन राय ने संगठनों में कसावट के साथ शासन/प्रशासन से प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन की शक्ति को महसूस करने और मजबूत करने की अपील की। इसके साथ ही, NMOPS के जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए समस्त शिक्षक, कर्मचारी, और अधिकारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने संघ को तन-मन-धन के साथ सहयोग प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की और एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया, जिसमें हर विभाग में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग में संकुल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाने की योजना बनाई गई ताकि प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी की सहभागिता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर संघ के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष साहेबराव चिल्हाटे ने कार्यक्रम का संचालन किया और नव नियुक्त ब्लाक सचिव दिनेश सोनारे ने सभी का आभार व्यक्त किया।





