रिपोर्ट- अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के समाज सेवी भाजपा नेता कमल पटेल को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर शहर के कार्यक्रताओं और कमल पटेल के समर्थको में खुशी की लहर छाई हुई है। इस तारतमय में शहर के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कमल पटेल को उनके आफिस पहुंच हार फुल माला पहना कर उनका स्वागत कर मुंह मीठा कराया एवं सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई वही इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ में अमोल सिंह परिहार, राजेश पटेल, सुमंत पटेल, शिवकुमार पटेल, राम, अरविन्द अहिरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।






