सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की हुई मौत
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र के खंडवा गांव के पास सड़क दुर्घटना में देवीसिंह उर्फ दीपक सिंह उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई। थाना प्रभारी नरबत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुवे बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की खंडवा गांव के पास एक मोटरसाइकल सवार युवक संतुलन बिगड़ने से अंधे मोड़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब तक मोटरसाइकल सवार की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान देवी सिंह उर्फ दीपक सिंह पिता नाहर सिंह उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई जो मानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। आस पास लगे सी सी टी वी केमरो व अन्य लोगो से दुर्घटना की जानकारी हासिल की जा रही है। वही मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवा कर शव परिजनों को सौप दिया गया।






