Saturday, August 15, 2026
Homeबडी खबरसमाज सृजन.........आवरिया में आधी रात जुटी समाज की शक्ति, सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर...

समाज सृजन………आवरिया में आधी रात जुटी समाज की शक्ति, सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी युवा संगठन की नई टीम घोषित

आमला। सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज युवा संगठन कार्यकारिणी का हुआ गठन 

आमला। संगठन विस्तार जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौर की मौजूदगी में जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन; समाज को सशक्त बनाने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प

आमला। जिले में सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज को नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। ग्राम आवरिया में कल देर रात आयोजित एक भव्य और महत्वपूर्ण बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौर के कुशल नेतृत्व में युवा संगठन की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। रात्रि करीब 11 बजे तक चली इस मैराथन बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

युवाओं के कंधों पर समाज की उन्नति का दारोमदार

जिला संगठन और ब्लॉक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा इकाई को और अधिक सक्रिय और संगठित बनाना था। जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि युवा ही किसी भी समाज की रीढ़ होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, शिक्षा और एकता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

 

सर्वसम्मति से हुआ नियुक्तियों का फैसला

बैठक की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण और नगरीय समितियों के गठन के पश्चात, सभी नवनियुक्त अध्यक्षों और वरिष्ठों ने सर्वसम्मति से जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई। सृजन के अंतर्गत युवा संगठन की इन समितियों को अब गांव-गांव तक समाज की पहुंच बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने का काम सौंपा गया है।

सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज युवा संगठन कार्यकारिणी का हुआ गठन 

समाज सृजन के अंतर्गत आवरिया में कल देर शाम हुई बैठक में युवा संगठन जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत पदाधिकारी की की गई नियुक्ति जिसमें युवा संगठन जिला अध्यक्ष-संजय पवार,उपाध्यक्ष – विशाल बेडरे,सचिव-योगेंद्र पवार,सहसचिव-रोशन सोलंकी,कोषाध्यक्ष-अभिजीत सोनपुरे जिला मिडिया प्रभारी-राहुल चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी- प्रणय बेडरे समन्वयक – मनोज रहड़वे संरक्षक-संजू जी पटवारी शिवदयाल जी राठौड़ राजेश जी राठौड़ मोहन जी देवडे किशोरी लाल जी सोनपुरे   

युवा संगठन ब्लाक कार्यकारिणी के अंतर्गत विभिन्न पदाधिकारी की नियुक्ति 

जिसमें युवा संगठन ब्लॉक अध्यक्ष तारेंद्र रहड़वे ,उपाध्यक्ष – बलराम बिजवे,उपाध्यक्ष अंकित मानकर ,सचिव प्रदीप पटवारी, सहसचिव – महेश मानकर, कोषाध्यक्ष-कृष्णा चौहान , सहकोषाध्यक्ष – अक्षय सोलंकी

युवा संगठन ब्लाक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी की गठन में समितियां लिया भाग

युवा संगठन ब्लाक कार्यकारिणी एवं जिला कार्य करने के गठन के अंतर्गत आमला ब्लॉक की 13 ग्रामीण समितियां के साथ नगरी समिति की युवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की गठन सभी अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारी की गई नियुक्ति के बाद प्रांतीय महासचिव हिरमन नागपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौर , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार टिकरी, हंसराज पटवारी सहित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ गण सहित युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पदाधिकारी की नियुक्ति के बाद सभी वरिष्ठों द्वारा नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी गई

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular