रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाने पर भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की शपथ ली। शपथ के दौरान सेक्टर एक थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।






