पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र के थाना सेक्टर एक में पुलिस ने बीती रात महू नीमच रोड पर स्थित सुदर्शन कंपलेक्स में सत्येंद्र पटेल नामक व्यक्ति के फ्लैट में सेक्स रैकेट पकड़ा है। इस क्षेत्र में रैकेट की स्थानीय व्यापारियों से काफी लंबे समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने छापामार कारवाही कर मौके से करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे करीब 4 पुरुष और 5 महिलाएं इस सेक्स रैकेट में शामिल मौके पर पाई गई है।
वही एक महिला कलकाता की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि सभी अन्य आरोपी आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही जानकारी देते हुए उप निरीक्षक ओमप्रकाश बड़ोनिया ने बताया की सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी, विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बीती रात महिला उप निरीक्षक ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्येंद्र पटेल नामक व्यक्ति के फ्लैट पर छापेमार कार्रवाई की और वहा से इस रैकेट में शामिल महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।।







