Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलहिंदू धर्म में गाय पूज्यनीय, सरकार को गौ माता का सम्मान करना...

हिंदू धर्म में गाय पूज्यनीय, सरकार को गौ माता का सम्मान करना चाहिए

हिंदू धर्म में गाय पूज्यनीय, सरकार को गौ माता का सम्मान करना चाहिए: गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़

बैतूल।(रिपोर्ट कौशल घोडके)मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा से मनोनीत गौ सांसद युवराज मालवीय ने बोरी वाले बाबा की तपोस्थली में आयोजित बैठक में हिंदू धर्म में गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय को पूज्यनीय माना गया है और इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और कुंडली के दोष दूर होते हैं, साथ ही पितृदोष जैसी बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। यह बैठक गौ अनुसंधान केंद्र रानीपुर में आयोजित की गई थी, जहां गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रबंधकों के साथ इस मुद्दे पर गहन चर्चा की गई।
गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय का महत्व द्वापरयुग से ही माना गया है, जब भगवान श्रीकृष्ण ने भी गायों की सेवा का संदेश दिया था। लेकिन आज के समय में गायों की स्थिति दयनीय हो गई है, और यह आवश्यक है कि समाज गाय आधारित ग्रामों की स्थापना करे, जिससे गौवंश की रक्षा हो सके। आज गायों को सम्मान नहीं मिल रहा है, और ग्रामीणों ने गायों को पालना बंद कर दिया है। उन्होंने इस दिशा में जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि हम सब मिलकर गांवों में गाय आधारित ग्राम की अवधारणा को पुनः स्थापित करेंगे।
छावल के लिए पैदल यात्रा शुरू, गौ आधारित ग्राम का संदेश
गौ वंश रक्षा संकल्प के तहत रानीपुर से छावल तक एक पैदल यात्रा शुरू की गई है, जिसमें गौ ग्राम संरक्षण समिति के प्रांत संगठन मंत्री विरेंद्र बिलगैया, प्रतीक राठौर, राकेश मालवीय, सागर करकरे और मधु देवहारे समेत कई ग्रामीण भाग ले रहे हैं। यह यात्रा 6 अक्टूबर को रानीपुर से प्रारंभ हुई है और 7 अक्टूबर को छावल में माता रेणुका के दरबार में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य गाय आधारित ग्राम का संदेश देना है।
सरकार को गौ माता का सम्मान करना चाहिए
गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने कहा कि छावल में माता रेणुका की पूजा-अर्चना के बाद सरकार में बैठे हिंदुत्व पुरोधाओं की सद्बुद्धि के लिए कामना की जाएगी, ताकि वे गाय की दशा पर ध्यान दें और मध्य प्रदेश में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गौ आधारित कानून बनाकर गाय को राज्य माता का दर्जा दें। गौ रक्षा को लेकर सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि गायों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular