Wednesday, October 14, 2026
Homeबडी खबर10 केंद्रीय संगठनों के कर्मचारियों की 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

10 केंद्रीय संगठनों के कर्मचारियों की 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

बैतूल। केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय संगठनों की ऑल इंडिया लेवल की हड़ताल 9 जुलाई को pnb बैंक बैतूल के सामने सभी कर्मचारियों के द्वारा लेबर कोड्स को खत्म करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की गई ऑल इंडिया बैंकिंग एंप्लॉई एसोसिएशन के निदेशानुसार मध्यप्रदेश बैंकिंग एंप्लॉई एसोसिएशन के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के जुझारू, कर्मठ नेता साथी विरु शर्मा जी और खंडवा आंचल के अध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी जी के निदेशानुसार

मध्यप्रदेश बैंक बैंकिंग एंप्लॉई एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष और बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन मध्य प्रदेश की खंडवा यूनिट के उपाध्यक्ष साथी मनोज वाधवा जो कि भारतीय वायु सेना से रिटायर होकर बैतूल के आमला बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कार्यरत है ने बताया कि यह हड़ताल विश्व की सबसे

बड़ी हड़तालों मे से एक है इसमेव 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और सैकड़ों स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर के करोड़ों कामगार, कर्मचारी और अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया हड़ताल के कारण बैंक, बीमा, सामान्य बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, आयकर, पोस्ट ऑफिस, ऑफिस, कोयला, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाड़ी, मध्यान्ह भोजन कर्मी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, खेत, खदान, खलियान, भवन निर्माण,

सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों में कामकाज ठप रहा इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांगों में चारों श्रम संहिताओं और लेबर कोड्स को खत्म करने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, अनुबंध मजदूरों और योजना मजदूरों सहित सभी मजदूरों के लिए 26 हजार प्रति माह का राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन, वहीं न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपए प्रतिमाह करने और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करते हुए एनपीएस और यूपीएस खत्म करने की मांग की गई । यदि मांगों को नहीं माना गया तो आगे भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।
आज की इस हड़ताल में सभी बैंकिंग सेवाओं के साथियों ,पोस्ट ऑफिस के साथियों, LIC के साथियों ,सरकारी ट्रांसपोर्ट के साथियों के साथ मिलकर सफल प्रदर्शन किया
सभी महिला कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग इस हड़ताल में देखने को मिला और एक ही आवाज में सभी ने विरोध जताया
साथियों में राजेश , देशपांडे जी,रूपाली ,अभिलाष , भरत,दीपक कोरी,अजय पवार , मोनिका,कमलेश ,अक्षय देशमुख ,दीक्षा ,निकिता ,संतोष ,सुरेश ,सृजन शर्मा ,ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular