15 नाबालिक घर से हुई लापता पुलिस तलाश में जुटी
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना अंतर्गत आने वाले मरीमाता टेकरी पर रहने वाले मजदूर परिवार की 15 वर्षीय नाबालिक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट नाबालिक के पिता ने दर्ज करवाई है। सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी वर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया की मरीमता टेकरी अकोलिया पर रहने वाले मजदूर माता पिता ने थाने पर पहुंच कर सूचना दी की जब वो लोग मजदूरी करने गए थे तब कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर कही ले गया है। नाबालिक के माता पिता ने अपने रिश्तेदारों के यहां व आस पास तलाश के बाद पुलिस थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने माता पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर नाबालिक की तलाश शुरू कर अलग अलग टीम रवाना की है जो रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के सी सी टी वी केमरे तलाश रही है। वही पीड़ित परिवार के संपर्क के लोगो से भी पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द नाबालिक लड़की की तलाश की जा सके।।






