Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुर23 वर्षीय लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली

23 वर्षीय लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली

23 वर्षीय लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली

रिपोर्ट – अमित अतुलकर

पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में आने वाले संजय जलाशय तालाब में पुलिस दो दिनों पूर्व से एक गुमशुदा युवक की तलाश में जुटी थी। वही आज सुबह युवक की लाश तालाब में ऊपर तैरती हुई नजर आई जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाला जानकारी देते हुए निहाल सिंह दंडोतिया ने बताया की बडगोदा थाना क्षेत्र के डोगरगांव में रहने वाला मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद मुस्ताक अपने मामा के यहां रहकर दुकान पर काम करता था जिसकी गुमशुदगी किशनगंज थाना अंतर्गत दर्ज हुई थी जो घर से नहाने जाने का बोल कर निकला था। वह शाम तक वापस घर नही आया पुलिस ने गुमशुदगी के बाद आसपास के थाने में इसकी सूचना दी बीती शाम थाना सेक्टर एक को सूचना मिली की एक लावारिस मोटर साइकिल व किसी युवक के कपड़े तालाब किनारे पड़े है। 

23 वर्षीय लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली

जिसके बाद पुलिस की जानकारी में पता लगा की ये गुमशुदा युवक इरफान के ही है। पुलिस द्वारा स्थानीय रहवासियों और एस डी आर एफ की मदद से शंका के आधार पर रात में और सुबह से लगातार युवक की तालाब में तलाश की जा रही थी युवक की लाश आज सुबह तालाब में तैरती हुई दिखाई दी पुलिस ने लाश तालाब से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया एवं मर्ग कायम कर जांच  शुरू कर दी है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular