बैतूल (Betul) | शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि एसजीबीएस उन्नति फाउण्डेशन बैंगलोर द्वारा संस्था में सोमवार को युथ इंपॉवरमेंट के तहत 30 दिवसीय एम्प्लायबिलिटि ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। श्री पंडाग्रे ने बताया कि इंफोंसिस कंपनी द्वारा प्रायोजित युथ इंपॉवरमेंट प्रोगाम के शुभारंभ अवसर पर उन्नति फाउण्डेशन के प्रशिक्षक (चेंज मेकर) श्री अभिषेक चंदेल एवं कुमारी दीपिका बचले उपस्थित थे। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को एलईडी के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण में विद्याार्थियों को स्पोकन इंग्लिश,
प्रभावी संवाद, जीवन कौशल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ पब्लिक स्पीकिंग और इंटरव्यू की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्राचार्य श्री रेवाशंकर पण्डाग्रे ने एसजीबीएस उन्नति फाउण्डेशन बैंगलोर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इन 30 दिनों में छात्राओं में आत्मविश्वास एवं नए उत्साह का संचार होगा। संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के लगातार क्रियान्वयन की महती आवश्यकता है।

संस्था की प्रशिक्षण अधीक्षक श्रीमती पुष्पा नागले,
प्रशिक्षण अधिकारी श्री रामनारायण गंगारे,
श्री महेश चौधरी,
श्री दिलीप बेले,
श्री दुर्गेश भलावी,
श्री रूपसिंह बारस्कर,
श्रीमती शारदा साहू,
श्रीमती भारती यादव,
कु.ज्योति दोडक़े आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था की उद्यमिता अधिकारी श्रीमती रितिका ठाकुर ने किया।

.jpeg)
.jpeg)