Thursday, October 15, 2026
Homeअपराध32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे :...

32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे : Accused of raping 32 year old woman behind bars

Accused-of-raping-32-year old-woman-behind-bars

रिपोर्ट – अमित अतुलकर
Pithampur News : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ले में किराए से रहने वाली बत्तीस वर्षीय महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुस कर जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की पटेल मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली 32 वर्षीय विवाहित महिला अपने पति के साथ थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई की उसके मकान के पड़ोस में रहने वाले अंकित पिता प्रताप सिंह सेन उम्र 27 वर्ष युवक ने जबरदस्ती उसके कमरे में घुस गया व दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार किया व फरार हो गया। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकित सेन को भोपाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular