Tuesday, October 13, 2026
Homeपीथमपुरभू-माफियाओं की जादूगरी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बना रहे फ्रॉम हाउस...

भू-माफियाओं की जादूगरी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बना रहे फ्रॉम हाउस : The magic of land mafia, from houses being built on green belt land

By occupying government land, a road is being built to reach Fromm House.

शासकीय भूमि पर कब्जा कर फ्रॉम हाउस तक पहुंचने का बना रहे रास्ता : By occupying government land, a road is being built to reach Fromm House

पीथमपुर (Pithampur) : औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर इन दिनों भू माफियाओं गढ़ बनता जा रहा है। भू माफिया ग्रीन बेल्ट और मास्टर प्लान में आ चुकि भूमि को अपना निशाना बनाने में लगें है। ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर धड़ल्ले से कॉलोनी और फार्म हाउस काटे जा रहे हैं। कई शिकायतों के बावजूद भी जिला प्रशासन एक्शन नही ले रहा है। चंद अधिकारियों की साठ गाँठ से ही इन माफियाओं का कारोबार फलफूल रहा है।

ऐसा ही अब पीथमपुर के ग्राम सिंधी भोंडीया का ताजा मामला सामने आया है। ग्राम सिन्धी भोंडीया में स्तिथ निजी कृषि भूमि पर करीब 15 बीघा जमीन पर फॉर्महाउस काटने की तैय्यारियाँ अब जोरों पर है। वहीं इस कृषि भूमि को  भूमाफियाओं व स्थानीय भू माफियाओं के द्वारा खरीद ली गई है। स्थानीय होने का फायदा उठाकर इन लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर स्तिथ इंदौर और धार के काकड़ पर कब्जा करके फार्महाउस पर पहुंचने के लिए रास्ता बनाने की फिराक में है, वही वर्तमान में आम रास्ता बनाकर इस भूमि को टच कर लिया है। और अब फार्म हाउस काटने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। वही फिलहाल मौके पर जेसीबी पोकलैंड द्वारा खुदाई का काम बदस्तूर जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी शाहिद उर्फ जुम्मा और शब्बीर बोरा नामक दो व्यक्तियों द्वारा इस भूमि को खरीदा गया है। वही कब्जे वाली शासकीय भूमि को मोटी रकम देकर किसी अन्य व्यक्ति से खरीदने की बात भी सामने आ रही है जहां से इन लोगों द्वारा आम रास्ता बनाया जाना है। दरसअल जिस भूमि पर फॉर्महाउस काटना है वहा पर जाने के लिए रास्ता नहीं है। अब भू माफ़िया शाहिद उर्फ जुम्मा खांन और शब्बीर बोरा द्वारा शासकीय भूमि इंदौर धार काकड़ पर जबरन कब्जा कर के फॉर्महाउस के लिए रास्ता बनाया जाएगा,और आलीशान फॉर्महाउस बना कर मोटे दामो पर बेचकर मोटी रकम कमाई जाएगी। 

वही जिस कृषि भूमि पर फॉर्महाउस काटे जाना है वह मास्टर प्लान में है और उसके नक़्शे में ग्रीन बेल्ट को दरसाया गया है। जिसको लेकर अब कलेक्टर धार ओर इंदौर को शिकायत करने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। 

…….वही इस विषय पर जब हल्का पटवारी प्रशांत तिपाठी पीथमपुर सेक्टर एक से हमने बात की तो उनका साफतौर पर कहना है कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नही है। आप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है औऱ अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो में वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत करा कर नियम अनुसार करवाई होगी करूँगा….।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular