Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलश्रीमति आरके खेरे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई तीन छात्राएं : Three...

श्रीमति आरके खेरे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई तीन छात्राएं : Three girl students honored with Mrs. RK Khere Memorial Award

Three-girl-students-honored-with-Mrs-RK Khere-Memorial-Award

Multai News : मुलताई नगर में कक्षा 10 वी में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राएं 26 जनवरी को गांधी चौक में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान श्रीमति आरके खेरे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई। गौरतलब है कि ताप्ती पुराण संशोधिका सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका स्व. श्रीमति आर के खेरे की स्मृति में उनके पुत्र गगनदीप खेरे द्वारा एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाते रहा है। इस वर्ष भी नगर की तीन छात्राओं द्वारा एमपी बोर्ड परीक्षा में नगर में अव्वल नंबर प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रिती गुलाब कुमरे, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लुबांशी बेले तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी माथनकर को विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, तथा उपस्थित गणमान्य नागरिको के हस्ते शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular