Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलविभिन्न ग्रामों में ओला वृष्टि एवम वर्षा प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

विभिन्न ग्रामों में ओला वृष्टि एवम वर्षा प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

 


(रिपोटर – कृष्णाराव वागद्रे )

आमला । आमला विकास खण्ड के  ग्राम जम्बाड़ा, सेमारिया, कुटखेड़ी
डोडावानी
, रानीदोंगरी समेत आसपास के क्षेत्र में कल देर
शाम तक हुई ओलावृष्टि
, वर्षा एवम तेज हवाओ से गेहूं की फसलों को हुए
नुकसान की खबरों को सुन मनव्यथित  था
आज  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ
एवम तहसीलदार आमला समेत राजस्व एवम कृषि विभाग के सयुक्त प्रशासनिक दल के साथ  विभिन्न ग्रामों में ओला वृष्टि एवम वर्षा
प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया ।

फसलों को हुए नुकसान की सूचना पर कल शाम
कलेक्टर महोदय को पत्र लिख कर व्यापक स्तर पर जल्द से जल्द सर्वे  सुनिश्चित कर फसल को हुए नुकसान का आकलन कर
कृषक बंधुओ को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा के लिए पत्र प्रेषित कर दिया गया था
।

राजस्व अमला मय प्रशासन कल देर रात तक एवम अल
सुबह से सर्वे कार्यों में जुटा है। आज
पुनः सभी अधिकारी को प्रतिशत सर्वे कर अग्रिम कारवाही के लिए निर्देशित किया। साथ
ही  कल प्राकृतिक वज्रपात से स्कूल समेत
विभिन्न शासकीय  अशासकीय मकानों को कोई
क्षति का निरीक्षण किया एवं राजस्व अधिकारियों को आकलन  के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष
रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव उवस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular