Friday, August 14, 2026
Homeबडी खबरआम आदमी पार्टी ने विधानसभा स्तर पर संगठन निर्माण की सौंपी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा स्तर पर संगठन निर्माण की सौंपी जिम्मेदारी

आमला। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार एवं जन समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा आमला विधानसभा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं।

Read Now : Politics News Betul : बैतूल में आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर तथा पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा प्रदेशभर में संगठन निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बैतूल जिले की आमला विधानसभा में प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पचौरिया, जिला सचिव राजेश यादव एवं सुरेश जावलकर को संगठन विस्तार और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read Now : आमला । थाना क्षेत्र में खाकी का खौफ खत्म! कार्रवाई के अगले दिन ही गलियों में फिर सजने लगीं सट्टे की महफिलें  कार्रवाई का दावा निकला फुस्स मुख्य सट्टा खाईवाल ‘डेनी’ के हौसले बुलंद, पुलिस की सुस्ती पर उठ रहे गंभीर सवाल

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर आम जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। इस जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular