Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलशासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं रंगोत्सव-2024...

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं रंगोत्सव-2024 का आयोजन : Organization of annual prize distribution and Rangotsav-2024 in Government Eklavya Women Industrial Training Institute

Organization-of-annual-prize-distribution-and-Rangotsav-2024-in-Government-Eklavya-Women-Industrial-Training-Institute

Betul News : शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं रंगोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन इण्डिया लिमिटेड सेहरा श्री प्रफुल्ल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बैतूल जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष मो.इकबाल सिद्दीकी, आईएमसी सदस्य श्री विवेक शुक्ला, प्रबंधक पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन रोहरा श्री लोकेश बैस एवं नोडल आईटीआई प्राचार्य श्री केशव सातपुते उपस्थित थे। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल कुमार द्वारा हर क्षेत्र में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया और अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर उसके लिए संकल्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बृज आशीष पाण्डे ने संस्था में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए आग्रह किया कि सब मिलकर इस संस्था को नई उंचाई देने हेतु बढ़-चढक़र कार्य करें। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने उपस्थित अतिथियों के परिचय के साथ संस्था में चल रही गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

संस्था प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विविध रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किए। जिसमें राम आएंगे थीम पर सामुहिक नृत्य, अनपढ़ बीबी नाटक, गरबा, गोंडी नृत्य, कोली नृत्य, लावणी नृत्य, राजस्थानी नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में श्री दुवांश सराटकर की राम आएंगे थीम पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती सबके आकर्षण का केन्द्र रही।

विजेताओं को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल कुमार, श्री बृज आशीष पांडे एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दौड़, भाला, गोला, चकती फेल, कबड्डी, रस्सा खींच, बैडमिंटन, क्रिकेट, रंगोली, शतरंज आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र, पदक एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं नोडल आईटीआई के आईएमसी अध्यक्ष श्री बृज आशीष पाण्डे द्वारा की गई।

मंच संचालन श्रीमती विनिता पाटील, श्री चिंतामणी विश्वकर्मा, एवं रंगारंग कार्यकन का मंच संचालन प्रशिक्षणार्थी कु.एकता तावडे, कु.सुविधा अहाके कु.भारती बामने, कु.जितेश्वरी धुर्वे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री दिलीप कुमार सोनी, श्रीमती पुष्पा नागले, श्री रामनारायण गंगारे, श्री विवेक दायमा, श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री सचिन सरले उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular