रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) :- औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर 1 अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम देने वाले कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी किस्म के जो पूर्व में भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को दे चुके अंजाम,
जानकारी देते हुए।
थाना सेक्टर एक प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि पीथमपुर क्षेत्र मे लूट डकैती जैसी बड़ी वारदातो एंव आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत वाकलवार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर अमित मिश्रा को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस ने पीथमपुर क्षेत्र में अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया तो थाना प्रभारी सेक्टर 1 संतोष दुधी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ बदमाश महू नीमच फोर लेन के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर सुचना के आधार पर पीथमपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर महू नीमच रोड रिलायंस पेट्रोल पम्प के पीछे सुने स्थान में दबिश दी गई तो 5 बदमाश डकैती की योजना बनाते हुए हथियार सहित पकड़े गए। पुछताछ में आरोपियों में अपना नाम राहुल पिता मोहन लाल पाल निवासी खलटका जिला खरगोन,
कुन्जेश पिता प्रेम सिंह ठाकुर निवासी छत्रछाया कालोनी पीथमपुर जिला धार , रूपेश उर्फ भाऊ पिता पंजाब राव बंजारे निवासी विश्वास नगर जिला इंदौर,
अजय पिता कैलाश चौहान निवासी चिराखान जिला इन्दौर,
अकिंत पिता किशोर पटेल निवासी पटेल मोहल्ला पीथमपुर जिला धार का होना बताया। सभी गिरफ्तार आरोपीयो से दो तेज धारदार लोहे के छुरे,
लोहे कि शब्बल,
लोहे की राड,
बास का डन्डा,
मिर्ची पाउडर मौके से जब्त किया गया।
वही सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अन्य जगहों पर भी चोरी करना कबूला जिसके बाद आरोपी के कब्जे से चोरी के 30 मोबाईल,
एक लेपटाप, एक मोटर सायकल, 6 बेटरी आदि आरोपीयो से धारदार हथियार रखने के संबंध में पूछताछ करने पर लाइसेंस नहीं होना बताया गया। वही पुलिस ने आस पास अन्य थानों व जिलो की पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करने हेतु जानकारी दी है। सभी आरोपी शातिर बदमाश होने से इंदौर तथा धार क्षेत्र में लगातार घटनाओ को अंजाम दे रहे थे,
पकड़े गये आरोपियों आदतन अपराधी होने के चलते उनके विरुद्ध लूट,
चोरी और मारपीट के प्रकरण दर्ज है,
वही न्यायालय से रिमांड की मांग कर बदमाशो से पुछताछ जारी है अन्य कई मामलो में खुलासे होने की संभावना है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेक्टर 1 सन्तोष दुधी,
उनि ओमप्रकाश बड़ोनिया,
सउनि के.के. परिहार,
सउनि राजेश सिलोरिया,
सउनि दीपक पवार,
आरक्षक शैलेन्द्र सिंह भदोरिया,
आरक्षक प्रमोद बामनिया,
प्र.आर रूपराव,
प्र. आर नीरज मिश्रा,
महेश यादव, सूरज तिवारी , विजय सिंह,
आर.सतपाल, प्र.आर, मनीष चौहान, आदि की सराहनीय भूमिका रही।।







