भाजपा ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने के विरोध में राहुल गांधी, और कल्याण बैनर्जी का किया पुतला दहन
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में भाजपा मंडल पीथमपुर द्वारा राहुल गांधी एवं कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया गया। पिछले दोनो राहुल गांधी और कल्याण बैनर द्वारा संसद भवन के सामने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ की मिमिक्री करने के विरोध में शहर के सीसी पावर चौराहे पर भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी कर कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया एवं कांग्रेस के विरोध में संविधान विरोधी, किसान विरोधी पार्टी कहकर जमकर नारेबाजी की है। वही जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश भारती ने बताया की जिस तरह से कांग्रेस ने संवैधानिक पद पर बैठे लोगो का मजाक बयाना है इसका जवाब जनता उन्हें आने वाले 2024 के चुनाव में देंगी और देश से कांग्रेस का पूर्ण सफाया होंगा।। वही इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी निलेश भारती, पिंटू जायसवाल, गणेश जायसवाल,संजय सोनी, बालाराम मीणा, कमल पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम चौहान, सोमवीर शेखावत, कुंदन सिंह पंवार, अयूब पटेल, प्रभुराम बिरला,सिकंदर पटेल, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।






