Saturday, August 15, 2026
HomeबैतूलBetul News : कोलगांव एसबीआई ब्रांच पर लापरवाही के आरोप

Betul News : कोलगांव एसबीआई ब्रांच पर लापरवाही के आरोप

ग्राहक ने दी उपभोक्ता फोरम में शिकायत की चेतावनी

बैतूल । कोलगांव ग्राम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया, जहां बैंक कर्मियों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ग्राहक परेशानी का सामना कर रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक पहुंचे एक ग्राहक को आवश्यक आरटीजीएस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा, जब बैंक कैशियर समय से पहले ही गायब हो गया। ग्राहक को किसी तेल कंपनी में पैसा ट्रांसफर करना था, लेकिन कैशियर के नदारद होने के कारण समय पर ट्रांसफर नहीं हो पाया, जिससे उन्हें पेनल्टी और अकाउंट होल्ड का सामना करना पड़ा।

ग्राहक ने बताया कि जब उन्होंने शाखा प्रबंधक राकेश सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि कैशियर पीयूष घर चला गया है। इस पर ग्राहक ने समय की ओर इशारा करते हुए बताया कि अभी तो सिर्फ ढाई बजे हैं। इसके जवाब में प्रबंधक ने कहा कि कैशियर की तबीयत खराब होने के कारण वे इलाज के लिए बाहर गए होंगे। इस घटना से मानसिक रूप से परेशान ग्राहक ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और इस मामले को उच्च अधिकारियों एवं उपभोक्ता फोरम तक ले जाने की चेतावनी दी। ग्राहक ने यह भी कहा कि इस लापरवाही के कारण उनके अकाउंट पर होल्ड लग गया है और वे पेनल्टी का सामना कर रहे हैं। ग्राहक ने मांग की है कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular