बैतूल। शिक्षा और मानव सेवा में अग्रणी एसडी कॉलेज देवगांव में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई। गांधी जी की जन्म जयंती पर सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री कृष्णा पुवार ने महात्मा गांधी जी और मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का मंत्र दिया। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
संस्था अध्यक्ष डॉ.ललित सरले द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त हो गई है। स्वच्छता हेतु महीने की 1 तारीख को 1 घंटा श्रमदान कर और प्लास्टिक के सामानों की उपयोगिता कम करके इस पुनीत महाआयोजन में आहुति डालकर अपने जीवन को धन्य करें। छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के जीवनी पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन कर कॉलेज के आस-पास और ग्राम देवगांव में साफ- सफाई की और श्रमदान कर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री डॉ.ललित सरले, डायरेक्टर श्री डॉ आशीष महाजन, ग्रुप कॉर्डिनेटर श्री राकेश रावत, प्राचार्य डॉ.डीडी अनंघोरे, पंकज दवंडे, देवेंद्र राठौर, डॉ.राहुल परमा सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए उपस्थित थे।





