Swachhata Seva Abhiyan। स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला एड्स नियंत्रण समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि योर्स सोशल सोसायटी टीम एवं अभिषेक सोनी द्वारा सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत बैतूल मुख्यालय की ग्राम पंचायत उमरी, ग्राम पंचायत बाजपुर, ग्राम पंचायत केलापुर एवं ग्राम पंचायत लखापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को एचआईवी एड्स, एसटीआई ( यौन रोग ) टीबी, हेपेटाइटिस टीबी की जानकारी देकर जागरूक किया गया था। जिसमें रेड रिबन लगा कर एचआईवी एड्स के कारण एवं बचाव, एचआईवी एक्ट 2017 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सघन जागरूकता अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके, जिला नोडल अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय के मार्गदर्शन एवं एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर श्री दिनेश भावरकर, लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी कार्यक्रम प्रबंधक श्री निर्देश मदरेले के सहयोग से हुआ था।
निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1097 की दी जानकारी
स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान अभिषेक सोनी ने बताया कि निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल कर एचआईवी एड्स से संबंधित सभी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर एचआईवी एड्स की जांच के लिए सलाह ले सकते है, जिसकी जानकारी गोपनीय रखी जाती है।





