पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, मीडिया संगठन जिला सीहोर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,
मध्य प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुरक्षित करने और उन्हें स्वतंत्रता से काम करने का अधिकार देने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह दांगी ने जानकारी देते हुये बताया कि हमारे द्वारा जो ज्ञापन दिया गया मीडिया संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथियों के साथ सामूहिक रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला सीहोर को । पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं पत्रकारों पर आए दिन हो रहै । हमले को लेकर प्रदेश में तत्काल पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो। मीडिया संगठन जिला सीहोर ने प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सीहोर श्री प्रवीण सिंह को इस ज्ञापन में मीडिया संगठन ने जोर देकर कहां है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो, पत्रकारों के विरुद्ध शिकायतो पर बिनासमुचित सत्यापन के कार्रवाई न की जाए, पुलिस थानों में पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी मामले दर्ज न हो। पत्रकार द्वारा भ्रष्टाचार संबंधित जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। लंबे समय से पत्रकार भवन की मांग को शीघ्र पूर्ण करें। पत्रकार और जिला प्रशासन के बीच में महीने में एक वार बैठक सुनिश्चित की जाए। अधिमान्य एवं सक्रिय पत्रकारों को रेलवे एवं बस यात्रा में रियायत दी जाए। गैर आधिमान्य पत्रकारों को टोल निको पर प्रेस कार्ड दिखाने पर रियायत दी जाए। पत्रकारों को डराने धमकाने मारपीट करने बालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो, पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापनों मै हुई कार्यवाही की जानकारी जिला प्रशासन प्रेस नोट के माध्यम से सार्वजनिक करें। सभी विभागों को निर्देशित किया जाए पत्रकार द्वारा मांगी गई जानकारी शीघ्रता एवं बिना रुकावट के उपलब्ध कराई जाए। आरटीआई की जानकारी पीएफ स्वरूप मे दी जाय। इस मौके पर मीडिया संगठनजिला अध्यक्ष प्रेम सिंह दांगी जिला महासचिव अजहरुद्दीन खान जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल पाटिल सीहोर तहसील अध्यक्ष शरद शर्मा सीहोर तहसील महासचिव संदीप सोनी जिला कार्यकारिणी सदस्य फारुख खान वरिष्ठ पत्रकार सचिन भाई नितिन जोहरी सक्षम पाटीदार किशन लाल बाबा पंकज शर्मा आदि गणमान्य पत्रकार मौजूद रहै।







