Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलआधी रात में बोलेरो वाहन से आए बदमाशों ने दुकान में की...

आधी रात में बोलेरो वाहन से आए बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़

घोड़ाडोंगरी में डॉग विवाद बना रंजिश, पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी पहुंचा मामला

बैतूल( कौशल घोड़के )घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक डॉग को भगाने की बात पर शुरू हुआ विवाद अब रंजिश में बदल गया। मामला पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी तक पहुंच गया है। आवेदक वैभव साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी अंडे और पान की दुकान पर आधी रात में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई।

वैभव साहू ने बताया कि उसकी दुकान पर लावारिस डॉग आते हैं, जिन्हें वह भगाता था। इन्हीं में से एक फीमेल डॉग पड़ोस के मुकेश सोनी की थी, जिसे बार-बार भगाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। जब वैभव साहू ने मुकेश सोनी से डॉग को बांधकर रखने की बात कही, तो वे नाराज हो गए और कहासुनी करने लगे। इसके कुछ दिन बाद, मुकेश सोनी के परिवार ने वैभव पर आरोप लगाया कि उसने उनके डॉग को जहर दे दिया है।

वैभव साहू के अनुसार, मुकेश सोनी की पत्नी, पुत्र और पुत्री ने उसे धमकाया कि वे उसकी दुकान हटवा देंगे और आगे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 26 जनवरी की रात प्रीत पोपली का फोन आया, जिसने उन्हें बताया कि कुछ बाहरी लड़कों को बुलाकर उसकी दुकान उठवाने की बात की जा रही है।

– बोलेरो से आए बदमाश दुकान तोड़कर भागे

30 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे, तीन अज्ञात लोग बोलेरो से आए, जिनके हाथों में सब्बल और हथौड़े थे। उन्होंने वैभव साहू की दुकान पर तोड़फोड़ की, जिससे दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस में रहने वाले सुयोग महतो ने शोर मचाया, जिसके बाद तीनों हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। वैभव साहू को शक है कि यह हमला मुकेश सोनी, उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र द्वारा कराया गया है। उसने पुलिस से शिकायत कर उनके खिलाफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular