ADM India News : मीडिया संगठन के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी और अन्य पदाधिकारियों द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज सोनी का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी ने मनोज सोनी को पुष्पहार पहनाकर और मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।
गया प्रसाद सोनी ने इस अवसर पर कहा, “हम सभी पत्रकारों के हित में एकजुट होकर काम करेंगे। चाहे पत्रकार किसी भी संगठन में हों, सभी पत्रकार एक समान हैं। हमारे विचार एक जैसे हैं, और हम पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।”
इस मौके पर प्रदेश महासचिव यूनुस कुरैशी, जिला अध्यक्ष मनेस साहू, विदेशी मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सोनी, नगर अध्यक्ष मारुति लाल विश्वकर्मा, महिला जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, अर्जुन मर्रापे, पंचम अमरोदे, शिवम नागेश नवरेती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह सम्मान समारोह पत्रकारों के हितों को लेकर मीडिया संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





