Saturday, August 15, 2026
Homeअपराधविवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज। पुलिस आरोपी...

विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

देपालपुर// बेटमा थाने में एक विवाहिता ने पूर्व सरपंच के पोते के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोपी कुणाल जावरा ग्राम सुलवाड के पूर्व सरपंच चंद्रसिंह जावरा का पोता है। 25 वर्षीय कुणाल खुद शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि कुणाल उसे प्रतिदिन ब्लैकमेल करता था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी रोजाना अपने वाहन से पीड़िता के ससुराल के सामने चक्कर लगाता था। वह बुलेट से फटाके फोड़कर परिवार को डराता था।

परेशान होकर महिला ने पहले अपने पिता और परिजनों को इस बारे में बताया। फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बेटमा थाने से मिली जानकारी के अनुसर आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2), 64(2)M, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular