Sunday, August 16, 2026
Homeबैतूलबैतूल में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय का भव्य...

बैतूल में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय का भव्य शुभारंभ। राकेश सिंह ने संभाली जिला अध्यक्ष का पदभार

बैतूल में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय का भव्य शुभारंभ। राकेश सिंह ने संभाली जिला अध्यक्ष का पदभार

बैतूल। पत्रकारों की आवाज और हक की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने बैतूल जिले में अपने जिला कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया। इटारसी रोड स्थित कस्तूरी बाग, हनुमान मंदिर के पास आयोजित इस समारोह में जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया और जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा:

 

> “पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। आज पत्रकारों की एकजुटता समय की आवश्यकता है और संगठन पत्रकार हित में सतत कार्य करेगा।”

 

 

 

राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया के मार्गदर्शन में संगठन पूरे देश में पत्रकार हितों की रक्षा कर रहा है और अब बैतूल में भी पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

 

कई वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल

 

इस अवसर पर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जगताप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीनाथ लोखंडे, संगठन महामंत्री मनोहर अग्रवाल, मंत्री मनोज तायवाड़े, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सोनी, संतोष देशमुख, प्रीतम भूमरकर, रमेश भूमरकर, मनोहर पचोरिया, रोहित पाल, संतोष भलावी, ललित चौहान, नितिन अग्रवाल, मोहन प्रजापति, अधिवक्ता राजेन्द्र बघेल, सागर करकरें, डॉ. शेख ज़ाकिर, अनिल दवंडे, रामेश्वर लक्षणे, सुधीर चौकीकर, समाजसेवी कृष्णा मर्सकोले, करण चढोकार, अनिल परते, अंकित इरपाचे, सागर उइके, राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

संगठन करेगा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा

 

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने राकेश सिंह को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यह संगठन पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

 

कार्यक्रम में आत्मीय माहौल, उत्साह और पत्रकारों की एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि अब बैतूल में पत्रकार हितों के संघर्ष को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने वाली है।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular