रिपोर्टर मन कश्यप
आमला। भाजपा आमला मंडल के सभी संगठनात्मक बूथों पर आज भाजपा के संस्थापक, कुशल संगठन शिल्पी एवं मध्यप्रदेश भाजपा के आधार स्तंभ श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
आमला मंडल अंतर्गत बूथ स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ठाकरे जी और अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि—
कुशाभाऊ ठाकरे जी ने संगठन निर्माण में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया और कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सेवा तथा समर्पण की अलख जगाई।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के ओजस्वी नेतृत्व, अद्वितीय वक्तृत्व कौशल और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा ने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई।
दोनों महापुरुष भाजपा की वैचारिक शक्ति के आधार स्तंभ हैं और उनके आदर्श कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
संकल्प लिया आदर्शों के मार्ग पर चलने का
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे अपने इन महान आदर्शों के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रहित एवं संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा आमला मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पंडोले, सह प्रभारी गोपेन्द्र सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता अशोक नागले, गुणवंत सिंह चड्ढा, घनश्याम मालवीय, दुष्यंत ढोमने, हरी यादव, राजेश ढोलकर, हेमंत गुगनानी, संजय जैन, भोला वर्मा, नितिन देशमुख, सुषमा नरवरे, लाजवंती नागले, शोभा देशमुख, गीता ढोलकर, श्रद्धा मालवीय, गीता पंडोले, पुष्पा शर्मा, बसंत ऊडुकले, प्रमोद हारोडे, शिवपाल उबनारे, मयूर सूरजेकर, निक्की ठाकुर, मनीष मिसर, लिखीराम साहू, भीम सिंह चौहान, अशोक झा, विनोद बनखेडे, विक्रम बेले, श्रीकांत डाफने, जोगेंद्र सिंह ठाकुर, हरी मालवी, प्रदीप सिंह चौहान, अरुण उबनारे, नितिन खातरकर, अन्नू यादव, दिलीप माथांनकर, लखन यादव, मनोज कश्यप, अशोक परिहार, सुधीर मिसर, अखिलेश गीतकर, विशाल नरवरे, ज्ञानप्रकाश बनाईत, राकेश वर्मा, सुनील मालवी, शैलू सोलंकी, शैलेन्द्र सोनी, ललित मान्धाता, निखिल राठौर, पुरुषोत्तम लिखितकर, हिमांशु हारोडे, लोकेश साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





