Friday, August 14, 2026
Homeबैतूलभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जेएच कॉलेज में भव्य पदयात्रा...

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जेएच कॉलेज में भव्य पदयात्रा का आयोजन

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय जेएच कॉलेज में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्थित माँ जयवंती की प्रतिमा स्थल से की गई।

मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम मदान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर समिति सदस्य श्री नीलेश गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित नारे लगाकर जनजागरण किया और उनकी वीर गाथा को स्मरण किया।

सफल आयोजन में प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान

15 दिवसीय जयंती समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने में आयोजन प्रभारी एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुमार पवार, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. जी.पी. साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर सातनकर, प्रो. गीता माली, एनसीसी विभागाध्यक्ष खुशयाल देवघरे, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी, डॉ. पल्लवी दुबे, प्रो. मुकुन्द चंदेल, प्रो. बी.आर. खातरकर, डॉ. लोकेश नरवरे, प्रो. संतोष पवार, प्रो. योगेश्वरी पवार, प्रो. हितेश जैन, डॉ. राहुल सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular