Saturday, August 15, 2026
Homeमध्यप्रदेशShajapur : पालक महासंघ शाजापुर के जिला अध्यक्ष पुनः नियुक्त हुए राजेश...

Shajapur : पालक महासंघ शाजापुर के जिला अध्यक्ष पुनः नियुक्त हुए राजेश सिसनोरिया

Shajapur : पालक महासंघ में संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए एक बार फिर विश्वास जताया गया है। पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी श्री आई.ए. खान की अनुशंसा पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल विश्वकर्मा ने राजेश सिसनोरिया को पुनः शाजापुर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

प्रदेश संगठन द्वारा यह निर्णय श्री सिसनोरिया के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों, संगठन विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान को देखते हुए लिया गया है।

पुनः नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने कहा कि प्रदेश संगठन ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है, इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं संगठन के दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।

उन्होंने आगे युवाओं, समाजसेवियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपील की कि वे शिक्षा सुधार एवं बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए पालक महासंघ से जुड़ें।

श्री सिसनोरिया की पुनः नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, मित्रों एवं सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular