Media Sangathan Betul। मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गया प्रसाद सोनी के निर्देशानुसार नर्मदापुरम संभाग अंतर्गत जिला बैतूल के आठनेर में मीडिया संगठन की बैठक का आयोजन साईं रिजॉर्ट, हिवरा जोड़ में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की एकजुटता एवं ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष श्री राजू खातरकर, महामंत्री श्री विलास खातरकर, जिला अध्यक्ष श्री गणेश बिसेंद्रे, उपाध्यक्ष श्री सुनील रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष श्री कमल किशोर वाघमारे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तहसील अध्यक्ष मुलताई श्री मिलिंद पवार एवं श्री उपेंद्र साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विद्यानंद वागद्वे (बाकुड़) ने की।
बैठक का शुभारंभ संगठन के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विजय गायकवाड द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय से हुआ। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष श्री राजू खातरकर एवं महामंत्री श्री विलास खातरकर ने संगठन को गांव स्तर तक ले जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि मीडिया संगठन आमजन की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
तहसील कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक के दौरान मीडिया संगठन की आठनेर तहसील इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें संरक्षक के रूप में श्री कमल पटेल (धाकड़, सातनेर), डॉ. विद्यानंद वागद्वे, श्री देवेंद्र अमरुते एवं श्री सुखनंदन कसरोदे को नियुक्त किया गया।
तहसील अध्यक्ष पद पर श्री मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर झपाड़े एवं श्री इरशाद काजी, सचिव श्री विनोद गायकवाड, कोषाध्यक्ष श्री ऋषभ अवस्थी, प्रचार मंत्री श्री आशीष ठाकरे, मीडिया प्रभारी श्री पियूष जगदाले एवं संगठन मंत्री श्री दिनेश झपाड़े को दायित्व सौंपा गया। सदस्यों में श्री अरविंद गीद, श्री विशाल भालेकर, श्री यश सोनी एवं श्री अल्केश सोनी को शामिल किया गया।
सहभोज का आयोजन
बैठक के पश्चात साईं रिजॉर्ट के संचालक श्री महेंद्र पंडोले द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट एवं संगठन के विधि सलाहकार श्री विजय गायकवाड ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नर्मदापुरम संभाग महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार श्री विलास खातरकर ने किया।





