पट्टन ब्लॉक के लगभग एक दर्जन ग्रामों में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने किया जनसंपर्क,मिल भरपूर समर्थन
रिपोर्ट – जितेंद्र कापसे
News Multai। मुलताई विधानसभा क्षेत्र 129 में चुनाव संग्राम तेज होते जा रहा है कांग्रेस बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दल अपने और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं।
शुक्रवार कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने भी पट्टन ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में जनसंपर्क किया और मतदाताओं को कांग्रेस के वचन पत्र में दिए गए वचन की जानकारी दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने अपने प्रचार के दौरान ग्राम पंचायत दाबका के ग्राम आडामपारी पहुंचे जहां आयोजित दादा धूनीवाले के विशाल भंडारे एवं मेले में आम नागरिकों के साथ बैठकर भंडारा प्रसादी ग्रहण की।इसके अलावा पांसे ने ग्राम सालबर्डी, पचउमरी, पचमउ, दाबका एवं झुनकारी में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन रही है।कांग्रेस सरकार के बनते ही किसानों का ऋण माफ होगा, प्रत्येक पात्र महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह दिये जायेेंगे, 500 रूपये में घरेलू गैस सिलेण्डार प्रदाय किया जायेंगा, 100 यूनिट बिजली बिल मुफ्त तथा 200 यूनिट बिजली बिल आधा किया जायेंगा, किसानों को 5 हार्स पावर तक कृषि पम्प हेतु बिजली मुफ्त दी जायेंगी, 10 हार्स पॉवर के बिल आधे किये जायेंगे,किसानों के सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ किये जायेंगे, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जायेंगा, कन्या विवाह की 51 हजार रूपये की राशि को बढ़ाकर 1 लाख 1 हजार किया जायेंगा। इस प्रकार कांग्रेस की आगामी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर सरपंच भूतासिंह मर्सकोले, गुलाबराव ईवने, सुखदेव मसराम, गुलाबराव ईवने, सुखदेव मड़ीकर, दिनेश आजाद, फगनू मसराम, रवि नागवंशी, बापूराव ईवने, राजू नागवंशी, कलीराम ईवने, दीपक रासेगांवकर, किशन कुमर, सुरेश चौकीकर सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।






