रिपोर्टर – अमित अतुलकर
पीथमपुर/ औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के वैष्णव खेल मैदान पर आज सुबह पुलिस फोर्स द्वारा आसू गैस व लाठी चार्ज कर उपद्रव कर रही भीड़ को तितर बितर कर लाठी चार्ज में घायलो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
असल में पूरा घटना क्रम आज पीथमपुर अनुभाग का बलवा ड्रिल का आयोजन था। जिसमे पीथमपुर अनुभाग के समस्त थाना और चौकियों का पुलिस बल शामिल हुवा। जिसके अंतर्गत पुलिस द्वारा अचानक हुए किसी बलवे, दंगे के उपद्रव के समय अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमे अश्रु गैस के गोले दागने,लाठी चार्ज, आदि संबंधी प्रशिक्षण दिया गया वही पुलिस जवानों को आसू गैस के गोले, लॉन्ग डिस्टेंस सॉर्ट डिस्टेंस, हैंड चीली ग्रेनेड, नवीन तकनीकी के उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया।
जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने बताया की विधानसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए आज पुलिस जवानों को बलवा ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षण दिया गया जिसमे पीथमपुर क्षेत्र के समस्त थाना के प्रभारी चौकी प्रभारी जवान आदि शामिल रहे।। साथ ही पुलिस द्वारा बलवा रोकथाम हेतु पुलिस की तैयारी का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान थाना प्रभारी बगदून राजेंद्र सोनी, थाना प्रभारी संतोष दूधी उप निरीक्षक ओमप्रकाश बड़ोनिया, उप निरीक्षक नरबद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक प्रशांत पाल, उप निरीक्षक लोकेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।








