Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुर21 वर्षीय युवक लापत बाइक और कपड़े मिले तालाब किनारे पुलिस तलाश...

21 वर्षीय युवक लापत बाइक और कपड़े मिले तालाब किनारे पुलिस तलाश मे जुटी

21 वर्षीय युवक लापत बाइक और कपड़े मिले तालाब किनारे पुलिस तलाश मे जुटी

रिपोर्टर – अमित अतुलकर 


पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में आने वाले संजय जलाशय तालाब में पुलिस पिछली शाम से एक गुमशुदा युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी देते हुए उप निरीक्षक ओमप्रकाश बड़ोनिया ने बताया की बडगोदा थाना क्षेत्र के डोगरगांव में रहने वाला मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद मुस्ताक अपने मामा के यहां रहकर दुकान पर काम करता था जिसकी गुमशुदगी किशनगंज थाना अंतर्गत दर्ज हुई थी जो घर से नहाने जाने का बोल कर निकला था। वह शाम तक वापस घर नही आया पुलिस ने गुमशुदगी के बाद आसपास के थाने में इसकी सूचना दी बीती शाम थाना सेक्टर एक को सूचना मिली की एक लावारिस मोटर साइकिल व किसी युवक के कपड़े तालाब किनारे पड़े है। 

21 वर्षीय युवक लापत बाइक और कपड़े मिले तालाब किनारे पुलिस तलाश मे जुटी

जिसके बाद पुलिस ने जानकारी में पता लगा की ये गुमशुदा युवक इरफान के ही है। पुलिस द्वारा स्थानीय रहवासियों और एस डी आर एफ की मदद से शंका के आधार पर रात में और सुबह से लगातार युवक की तालाब में तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular