Ambedkari Jan Seva Sangathan : अंबेडकरी जनसेवा संगठन बैतूल जिला अध्यक्ष के पद पर अमर अतुलकर को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अंबेडकरी जनसेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर की अनुशंसा पर की गई है। अंबेडकरी जनसेवा संगठन के आशीष खातरकर ने बताया कि अमर अतुलकर ऐजेएस संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और भोपाल जिला प्रभारी की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाई है। इसके अलावा श्री अतुलकर द्वारा डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को निरंतर आम जनमानस व समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। श्री अतुलकर के इस सेवभावी कार्य को देखते हुए उन्हें अंबेडकरी जनसेवा संगठन बैतूल जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ऐजेएस का बैतूल जिला अध्यक्ष बनने पर श्री अतुलकर को संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकताओं और मित्रों ने बधाई दी है।
अंबेडकरी जनसेवा संगठन से जुड़ रहे युवा
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमर अतुलकर ने बताया कि ऐजेएस संगठन किसी एक जाति और धर्म विशेष को लेकर काम नहीं करता है। यह सभी धर्म और जातियों का सम्मान करता है। साथ ही पीड़ित व वंचित लोगों की आवाज उठाने और सहयोग के लिए ऐजेएस संगठन कार्यरत है। इसलिए ऐजेएस संगठन से प्रदेश के सभी जिलो के युवा जुड़ते जा रहे हैं।





