Saturday, August 15, 2026
HomeबैतूलAmla News : आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी...

Amla News : आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Amla News । आमला थाना क्षेत्र में विगत पांच दिन पहले घटी डकैती की घटना के विरोध में 26 मई 2025 दिन सोमवार को आमला के पत्रकारों व अधिवक्तागणो ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपकर घटना में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को तत्काल स्थानांतरित करने या पद से हटाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया है कि आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने आमला की उपनगरी बोडखी में कुछ संदिग्धों को सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने के बाद भी घटना स्थल पर समय रहते जाकर मौका मुआयना नहीं किया। जागरूक पत्रकारों द्वारा एसपी के संज्ञान मे मामला लाने पर आमला थाना प्रभारी ने देर शाम करीब 08 बजे घटना स्थल पर जाकर महज खानापूर्ति करके लौट गए। पुलिस की खामोशी के कारण ठीक उसी रात आमला रतेडा रोड़ स्थित चंद्रभागा नदी के पास गल्ला व्यापारी कल्लू लाल प्रजापति के घर सेंध लगाकर डकैतों ने डाका डाल दिया।
उक्त ज्ञापन में बताया गया है कि यदि समय रहते आमला पुलिस और थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना कोई कदम उठाते तो शायद इतनी बड़ी वारदात नही घटती।

आमला के जागरूक पत्रकारों वकीलों और नागरिकों ने मप्र के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल सहित पुलिस अधीक्षक बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपकर आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना सहित आमला पुलिस द्वारा समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन नही करने ओर लॉ एंड आर्डर मेंटेन नही करना पर पुलिस गाईडलाइन के अनुसार कार्यवाही करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने मे मोहम्मद आसीफ लांबा, दीपक कुमार बरथे अध्यक्ष मीडिया एण्ड सोशल मीडिया पत्रकार संघ, विक्की पारधी प्रदेश महासचिव पीसीडब्ल्यूजे मप्र, दीपक कनाठे, अनिल साहू, नरेन्द्र आसोलें, लोकेश सोनी, मदन साहू, शिव साहू, मनोज कश्यप, हीरमन नागपूरे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, अधिवक्ता रमेश दामले सहित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular