Friday, August 14, 2026
HomeबैतूलBetul News : संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की...

Betul News : संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

बैतूल (रिपोर्ट-कौशल घोडके):-संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को आवेदन के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान श्री अहमद ने 176 आवेदकों की सुनवाई की। इस अवसर पर एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में आठनेर तहसील के ग्राम मांडवी निवासी रामचंद सोलंकी, जगदीश आजाद और सदाराम झाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर श्री अहमद ने आठनेर जनपद पंचायत को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम टूराबोरगांव निवासी शशिकला कवड़े द्वारा गेहूं की फसल में आग लग जाने से हुए नुकसान की राहत राशि दिए जाने के आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार आमला को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के अमरलाल वरकड़े की गलत समग्र आईडी बनाकर उन्हें मृत घोषित किए जाने संबंधी आवेदन पर एडीएम श्री श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भैंसदेही तहसील के ग्राम डोक्या निवासी ठुमय बाई ने आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर एडीएम श्री श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रदान किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular