Sunday, August 16, 2026
HomeबैतूलAthner News : आठनेर के 48 दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए

Athner News : आठनेर के 48 दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए

Athner News : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को जबलपुर के द्वारा से जनपद पंचायत आठनेर में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत आठनेर अध्यक्ष सुश्री रोशनी इवने, जनपद पंचायत आठनेर सदस्य श्री दीपक चौरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लाक के प्रभारी अधिकारी श्री विशाल माकोड़े, श्री वैभव वर्मा, एलिम्को जबलपुर के प्रभारी डॉ.कमल नयन, विवेक गुप्ता, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र बैतूल के ऑडियोलॉजिस्ट श्री कमलेश लिखितकर, मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर श्री राहुल मेश्राम, स्पेशल एजुकेटर श्री रामनाथ यादव की उपस्थिति में जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 48 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण 5 मोटराईज ट्राई साइकिल, 21 सामान्य ट्राई साइकिल, कान की 9 मशीन, 1 सुगम्य केन, 15 बैसाखी आदि का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular