एनएसयूआई कार्यकर्ता शुभम ठाकुर द्वारा छात्रोंओ से की गई छेड़छाड़

इंदौर : इंदौर शहर के भवरकुआ स्थित जाने माने कॉलेज अटल बिहारी बाजपाई वाणिजय एवं कला महाविद्यालय में बीते दिनों दो छात्रों के बीच एक विवाद का मामला सामने आया है। जिसमे शुभम ठाकुर नामक युवक कथित तौर पर अपने आप को एनएसयूआई का कॉलेज अध्यक्ष बताता है, जो आए दिन यह कॉलेज में आकर रंगदारी करना लड़कियों से छोडछाड़ करने और जातीवाद करता हुआ दिखाई देता है।
वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दीपक सोलंकी द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो अपनी वर्चस्व की लड़ाई के चलते इसने दीपक पर एफआईआर तो करवाई ही साथ ही कॉलेज में विवादकर जाती सूचक शब्द भी कहे। दीपक द्वारा अपने साथ हुए इस कृत्य की शिकायत डीआईजी से लेकर एसपी तक को आवेदन लिख की एवं अपने ऊपर हुई झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग कर शुभम ठाकुर के खिलाफ उचित वैधानिक कारवाही करने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में दीपक ने बताया की शुभम ठाकुर जो की एन.एस.यू.आई का सदस्य है ओर स्वयं को महाविद्यालय एन.एस.यू.आई का अध्यक्ष बताता है। शुभम ठाकुर जो की महाविद्यायल में आए दिन माहोल खराब करने का कार्य करते देखा जा सकता जो विवादित कृत्य करता, साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं को कमेंट करने के साथ परेशान कर छेड़-छाड़ करता है। मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देता है साथ ही मुझे जातिवाद से संबंधी शब्दों का प्रयोग करता है, साथ ही यह भी कहता है कि तुम चमार जाति के लोग हमेशा पैरो में ही रहोगें। शुभम ठाकुर मुझ से आयदिन विवाद करता है जिससे में महाविद्यालय में अध्ययन करना एवं आना छोड़ दू। इन्ही सभी चीजों को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत कर उचित कारवाही की मांग की है।
शुभम ठाकुर के अपने पांव छुआते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वही इधर शुभम ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमे वह एक युवक को डराते हुए अपने पांव छूने ले लिए मजबूर कर रहा साथी वीडियो पर टैग लाइन लिखते हुए उसने लिखा की “पत्थर को पीस कर कोई पैदा नही हुआ शुभम ठाकुर को छू ले ऐसा कोई पैदा नही हुआ” एक छात्र नेता का इस तरह का कृत्य निंदनीय है,
जब हमने इस विषय पर एनएसयूआई के वरिष्ठ पदाधिकारी से बात की तो उन्होंने कहां की इस तरह का कोई छात्र फिलहाल हमारे जानकारी में नहीं है फिर भी आपके द्वारा मामल संज्ञान में आया है, जांच कर उचित कारवाही करवाऊंगा और उसे संगठन से बाहर के रास्ता दिखाया जाएगा।।





