Garba Festival । औरा बिका निऑन गरबा महोत्सव में सारणी कोलगांव निवासी राखी उईके गोल्ड कॉइन से सम्मानित हुई है। उन्हें यह सम्मान औरा बिका के डायरेक्टर बादल मोटवानी ने प्रथम पुरस्कार के रूप दिया है। उल्लेखनीय है कि औरा बिका के तत्वावधान में लिंक रोड स्थित तरंग लॉन में दो दिवसीय निऑन गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कोलगांव निवासी राखी ने गरबे की मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोल्ड कॉइन पुरस्कार राठौर ज्वेलर्स की ओर से रखा गया था। राखी को मिले इस सम्मान पर साक्षी नागले, पारुल ठाकरे, खुशी मोटवानी, खुशबु पगरिया, स्वर्णा मानेकर, आदित्य, धैर्य मानेकर सहित परिजनों, ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
Betul News : लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 5-6 अक्टूबर को आयोजित होगा गरबा महोत्सव
समाज के पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों तथा बुजुर्गों का होगा सम्मान
मालवीय स्वर्णकार समाज समिति के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को टैगोर वार्ड में श्री श्री 1008 श्री अजमीढदेव भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मालवीय स्वर्णकार समाज समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सोनी ने बताया कि दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्री अजमीढदेव भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसादी वितरित की जाएगी। तत्पश्चात कार्यक्रम में समिति द्वारा समाज के पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों एवं वयोवृद्धजनों को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।समिति के पदाधिकारियों ने जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।





