Saturday, August 15, 2026
Homeप्रदेशPM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों...

PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए की राशि ट्रांसफर

239563 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर

PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाशिम, महाराष्ट्र से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

Betul News : लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 5-6 अक्टूबर को आयोजित होगा गरबा महोत्सव

बैतूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीएम  श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वाशिम, महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किसानों ने देखा।

Public Hearing : संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

एडीएम श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बैतूल जिले के 2 लाख 39 हजार 563 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज दो-दो हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसफर की गई है। जिनमें बैतूल विधानसभा के 52866 हितग्राही, मुलताई विधानसभा के 55918, आमला विधानसभा के 32159, घोड़ाडोंगरी विधानसभा के 58181 तथा भैंसदेही विधानसभा के 40416 हितग्राही शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular