आओ मिलकर अलख जगाएँ, शत प्रतिशत मतदान कराएँ
श्री साई समर्थ एकेडमी में शत प्रतिशत मतदान के लिए बालिकाओं ने रंगोली बना कर किया जागरूक
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी के निकट ग्राम बगोदा अंतर्गत एयर पोर्ट रोड स्थित श्री साई समर्थ एकेडमी स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नन्हे बच्चों द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा। इसी के तहत श्री साई समर्थ एकेडमी की प्राचार्या ऋतु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली,चित्रकला, सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने पालकगणों और जनता को 17 नवंबर 2023 को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील करने के लिए लेटर लिखकर उन्हें शपथ दिलाई गई और उनके हस्ताक्षर कराए साथ ही संस्था के अन्य बच्चो द्वारा मतदान जागरूकता के लिए ड्राइंग बनाकर तथा संस्था की बालिकाओं प्रिया, शीतल, पायल, नेहा, द्वारा रंगोली बनाकर 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान कराने एवं क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक कर सभी से मतदान करने की अपील की गई।।







