Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलभाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

भाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

भाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

भाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

रिपोर्ट- कौशल घोड़के

News Betul। चुनावी सरगर्मी के दौर में फ्लेक्स फाड़ने की घटना सामने आ रही हैं। ताजा मामला विनोबा नगर का है जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नरसिंह राव देशमुख और भाजपा प्रत्याशी के फ्लेक्स को फाड़ने की शिकायत गंज थाना में हुई है। शिकायतकर्ता  देशमुख ने बताया कि उन्होंने विनोबा नगर में अपने साथियों की मदद से फ्लेक्स लगाया था जिसे किसी ने फाड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस समर्थकों पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा इनके इस तरह के काम से कुछ नहीं होगा। भाजपा प्रत्याशी हमारे हृदय में बसते हैं हम उनकी जीत के लिए प्रतिबद्ध है। मेरे और समर्थकों का फ्लेक्स फाड़ कर वे अपनी खुन्नस निकल रहे हैं। संभावित हार देखकर फ्लेक्स फाड़ने वाले बौखला गए हैं, मैंने इसकी शिकायत गंज थाने में भी की है। निर्वाचन आयोग गंभीरता से मामले की पड़ताल करें जो दोषी है उन पर कार्यवाही हो ऐसी अपेक्षा है। विनोबा नगर में फ्लेक्स फाड़ने की घटना से आने वाले समय में कोई बवाल भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में उन्होंने विनोबा नगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular