Sunday, August 16, 2026
Homeबडी खबरआज एसडीएम महोदय की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा...

आज एसडीएम महोदय की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक एसडीएम सभा कक्ष में आयोजित की गई ।

आज एसडीएम महोदय की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक एसडीएम सभा कक्ष में आयोजित की गई ।

आमला एसडीम शैलेंद्र बड़ोनिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई
इस बैठक में समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा एसडीएम महोदय के द्वारा की गई , जिसमें कक्षा छठवीं और नवीं में समय सीमा में साइकिल का वितरण माननीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने के निर्देश दिए गए । छमाही परीक्षा का परीक्षाफल परिणाम सुधार के समस्त प्राचार्य को निर्देश दिए ।
ब्लॉक में 5 सेकेंडरी स्कूलों में सामान्य मरम्मत की जो राशि स्कूलों को स्वीकृत की गई है उसका कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
माननीय मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान जो दिनांक को 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक संचालित होना है, उन सभी अभियानों में विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं पात्र बच्चों को विभागीय योजनाओं के वितरण करने के निर्देश दिए ।
लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पात्र छात्राओं को उनके खाते में राशि प्राप्त हो रही है या नहीं इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए ।
सभी बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष से अच्छा रहे इस हेतु सभी प्राचार्य को निर्देश दिए ।
beo, brc, bac एवं cac को अपने अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
शालाओं में शिक्षकों की उपस्थिति 100% सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
ऐसे स्कूल जिनमें अतिक्रमण है, उनकी लिस्ट तैयार करके 7 दिवस के अंदर एसडीम ऑफिस में जमा करने के निर्देश दिए।
एवं ऐसे स्कूल जो अशासकीय भूमि पर संचालित है उनके भी आवेदन जमा करने के निर्देश ।
कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों की अपार आईडी समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । सभी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 100% स्वीकृत करने पर सभी संकुल प्राचार्य के कार्यों की प्रशंसा की।
आज की बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति, brc मनीष धोटे, समस्त संकुल प्राचार्य, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य, समस्त जन शिक्षक एवं अकादमिक समन्वयक उपस्थित थे।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular